Stock Market कैसे काम करता है? [Chapter – 2 Beginner Friendly Guide in Hindi 2025]

आपने कई बार सुना होगा कि लोग shares kharidte aur bechte है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि stock market कैसे काम करता है? आखिर ये पूरा सिस्टम (System) कैसे चलता है, buyer और seller कैसे आपस में एक जगह जुड़ते हैं और लेन-देन की प्रकिया को सुरक्षित बनाने में NSE, BSE और SEBI की क्या भूमिका होती है?
इस गाइड में हम step by step समझेंगे कि share bazar kaise work karta hai, ताकि beginners को भी आसानी से समझ आ सके।

Stock Market कैसे काम करता है

स्टॉक-मार्केट-कैसे-काम-करता-है
शेयर बाज़ार की दुनिया निवेश का सही रास्ता” मार्केट समझो, मुनाफ़ा कमाओ

Buyer aur Seller ka Role

शेयर बाजार की शुरुआत खरीदार और बेचने वाले से होती है। एक व्यक्ति शेयर खरीदना चाहता है और दूसरा व्यक्ति खरीदे हुए शेयर को बेचना चाहता है।

  • Buyer (खरीदार)– खरीदार शेयर इसलिए खरीदता है क्योंकि उसे उम्मीद होती है कि बाद में आगे चलकर दाम बढ़ेंगे। और मुनाफा होगा
  • Seller (बेचने वाला) – अपने शेयर इसलिए बेचता है क्योंकि उसे पैसों की जरूरत होती है या फिर दाम बढ़ने पर मुनाफा लेना चाहता है।

देख, खरीदने वाला और बेचने वाला आपस में सीधे शेयर को खरीद और बेच नहीं सकते है। इसलिए इनके बीच broker और stock exchange का एक सिस्टम होता है, जो सब कुछ सही तरीके से कराता है। मतलब अगर तुम्हें शेयर को खरीदना है या अपने खरीदे हुए शेयर को बेचना हैं, तो ये काम तुम्हें Demat account के जरिए ही करना होगा।

Share ki Ownership Transfer Kaise Hoti Hai

जब भी कोई शेयर खरीदा जाता है,तो उस शेयर की Ownership बेचने वाले से हटकर खरीदार के नाम पर चली जाती है। उसी तरह जब शेयर को बेचा जाता है, तो ownership नए खरीदार को मिल जाती है। ये शेयर आपके Demat account में दिखाई देता है। Ownership ट्रांसफर का पूरा काम Depositories (NSDL और CDSL) करती हैं, ताकि पूरा प्रोसेस सुरक्षित और भरोसेमंद रहे।

Stock Exchange ka Role (NSE aur BSE)

Stock-Exchange-ka-Role-(NSE aur BSE)

स्टॉक एक्सचेंज एक तरह का मार्केट place है जहाँ पर कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। यह पूरा काम एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर होता है, जैसे NSE और BSE।

  • NSE (National Stock Exchange)
    यह NSE भारत का एक बड़ा स्टॉक मार्केट है जहाँ लोग शेयर और दूसरे निवेश के साधनों को आसानी से खरीद और बेच सकते हैं।
  • BSE (Bombay Stock Exchange)
    “BSE भारत का सबसे पुराना स्टॉक मार्केट है जहाँ लोग शेयर और दूसरे निवेश के साधन आसानी से खरीद और बेच सकते हैं।

Note: Dono (NSE और BSE) निवेशकों को साफ-सुथरे और भरोसेमंद तरीके से शेयर और निवेश के साधनों की खरीद-बिक्री की सुविधा देते हैं।

Trading Platform Kaise Kaam Karta Hai

जब आप कोई शेयर खरीदने या बेचने का ऑर्डर देते हो, तो वह सीधे एक्सचेंज के सिस्टम में चला जाता है। सिस्टम चेक करता है कि सब सही कीमत और नियमों के अनुसार हो रहा है।

  • आपका ऑर्डर सीधे किसी दूसरे खरीदार या विक्रेता के ऑर्डर से मैच हो जाता है।
    Example :– मान लो आपको 100 शेयर 500 रुपए के हिसाब से खरीदने हैं और वही टाइम किसी और ने 100 शेयर 500 रुपए के हिसाब से बेचने के लिए रखे हैं तो आपका खरीदने वाला ऑर्डर और उस बेचने वाले का ऑर्डर सिस्टम (system) में मैच हो जाता है, और Transaction Complete हो जाता है
  • ऑर्डर में हमेशा सबसे अच्छी कीमत और पहले आए ऑर्डर को प्राथमिकता दी जाती है।
    Example :– अब हम इसको एक उदाहरण से समझेंगे मान लो तीन लोगों ने शेयर को खरीदने के लिए Oder लगाएं पहले रमेश दूसरा सुरेश और तीसरा दीपेश यह तीन Buyer है मतलब खरीददार हैं मान लो Ramesh ₹500 में शेयर खरीदना चाहता है ,Suresh ₹505, और Dipesh ₹510 में खरीदना चाहता वहीं Amit ₹505 और Sunil ₹510 में बेचने के लिए तैयार हैं। System सबसे पहले best price और time priority के हिसाब से ऑर्डर match करता है।

Stock Market में Best Price Rule कैसे काम करता है?

Trading-Platform-Kaise-Kaam-Karta-Hai

System सबसे पहले best price ढूंढता है। खरीदने वाले के लिए सबसे अच्छी कीमत है highest price (Buyer dipesh ₹510), और बेचने वाले के लिए सबसे अच्छी कीमत है lowest price (Seller Amit ₹505)

  • Time Priority Rule
    अगर दो ऑर्डर Same Price पर हों, तो जो ऑर्डर पहले आया था उसे पहले पूरा किया जाएगा।
  • Matching
    Dipesh Buyer (₹510) और Seller Amit (₹505) का ऑर्डर match होगा। Suresh Buyer (₹505) और Seller Amit का ऑर्डर next match होगा। Ramesh Buyer (₹500) और Seller Sunil (₹510) match नहीं होंगे क्योंकि Ramesh की कीमत Sunil की कीमत से कम है।

    जैसे ही आपका order match होता है, तुरंत ही आपको confirmation मिल जाता है — बिलकुल वैसे ही जैसे online shopping करने पर ‘order placed’ का message आता है।

Stock Market में SEBI का रोल

Stock-Market-में-SEBI-का-रोल

SEBI का पूरा नाम – Securities and Exchange Board of India (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) है
ये संस्था सन् 1988 में बनाई गई थी और सन् 1992 से इसे कानूनी ताक़त मिल गई। इसका काम सीधा-सा है –निवेशकों के हितों की रक्षा करना, स्टॉक मार्केट पर नज़र रखना और ये सुनिश्चित करना कि शेयरों की खरीद और बिक्री ईमानदारी और साफ़ तरीके से हो।

  • Investor Protection
    SEBI का सबसे बड़ा काम है investors की safety. मतलब koi company ya broker aapko बेवकूफ ना बना सके
    Example: अगर कोई company अपने Profits को Fake दिखाकर Public se paise raise करे, तो SEBI (Securities and Exchange Board of India) उस स्थिति पर तुरंत action लेता है
  • Market Regulation
    SEBI सभी brokers, stock exchanges और companies पर ध्यान रखता है। इसका काम ये देखना है कि सब लोग नियमों का पालन करें और market सभी के लिए ईमानदारी से चले।
    Example – मान को अपने किसी कंपनी के शेयर को खरीदने के लिए आर्डर लगाया तो इस स्थिति में ब्रोकर Broker अपने मन से आपका order delay नहीं कर सकता। हर निवेशकों को बराबर मौका मिलना चाहिए।
  • Fraud और Manipulation पर नियंत्रण
    अगर कोई insider trading या price manipulation करता है, तो SEBI तुरंत action लेता है। इसके लिए वो लगातार Market पर नज़र रखता है और गलती करने वालों पर Penalty लगाता है।
    Insider वो लोग होते हैं जो company के अंदर काम करते हैं (जैसे director, manager या employee) और जिनके पास company की ऐसी खास जानकारी होती है जो अभी आम जनता को नहीं पता होती है।
    अगर ये लोग उस जानकारी का गलत use करके shares खरीदते-बेचते हैं, तो इसे Insider Trading कहते हैं।
    Example -मान लो किसी company का employee को पहले से पता है कि company बहुत बड़ा profit करने वाली है। अगर वो profit की news आने से पहले ही shares खरीद ले और बाद में news आते ही बेचकर मोटा पैसा कमा ले – तो ये insider trading है।

शेयर खरीद-बिक्री करने की पूरी प्रक्रिया

शेयर-खरीद-बिक्री-करने-की-पूरी-प्रक्रिया
  1. Demat aur Trading Account ka Use
    • Demat Account-जब आप शेयर को खरीदते हैं तो वह डिजिटल रूप में आपके डिमैट अकाउंट में दिखाई देता है आपके shares को digital रूप में रखने की जगह है।
    • Trading Account:– जब आप share खरीदने या बेचने जाते हो तो उसी के ज़रिए order लगाया जाता है। Order लगते ही transaction पूरा होता है और खरीदे गए shares आपके Demat Account में दिखने लगते हैं।
  2. . Broker ke Through Order Placement
    जब आप broker की app ya website से buy/sell order लगाते हो तो आप के Oder को एक्सचैंजेस (Exchange) तक पहुंचाने का काम आप के ब्रोकर का होता है।
  3. Order Execution (Buyer–Seller Matching)
    Stock Exchange: जब आप शेयर खरीदने का order डालते हो और कोई दूसरा उसे बेचने का order डालता है, तो stock exchange दोनों को आपस में मिला देता है।
    Example:- मान लो आपने Reliance का 1 share खरीदने का order डाला है, और उसी समय कोई दूसरा वही 1 share बेच रहा है, तो exchange दोनों orders को match करके deal पूरा कर देता है।
  4. Settlement (Paise aur Shares ka Exchange)
    Order match होते ही deal पूरी हो जाती है। Buyer के account से पैसे कट जाते हैं और seller के Demat account से share निकलकर buyer के Demat account में आ जाता है।
    उदाहरण के लिए, अगर आपने ₹1500 में Infosys का 1 share खरीदा, तो आपके account से ₹1500 कटेंगे और seller के Demat से Infosys का 1 share आपके Demat account में आ जाएगा। यह पूरा settlement आम तौर पर अगले दिन (T+1) में हो जाता है।

Conclusion

Conclusion
तो अब आपने step by step देख लिया कि stock market kaise kaam karta hai। Buyer और seller सीधे deal नहीं करते, बल्कि stock exchange, broker और SEBI के नियमों के तहत सब कुछ secure और transparent तरीके से होता है।

अगला chapter 2 : Stock Market Key Types – Primary or Secondary Market

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

एक दिन में शेयर बाजार में कितना पैसा कमा सकते हैं?

देखो भाई, शेयर बाज़ार में कमाई की कोई fix limit नहीं होती।
ये आपके Capital, Experience और Market की Situation पर depend करता है। कोई दिनभर मेहनत करके 500-1000 रुपये बना लेता है, तो कोई लाखों का नुकसान भी कर बैठता है।
अगर आप beginner हो तो छोटे Amount से शुरुआत करो,और पहले सीखो फिर धीरे-धीरे investment बढ़ाओ।

शेयर बाजार में 9 से 9:15 के बीच क्या होता है?

सुबह 9 बजे से लेकर 9 बजकर 15 मिनट तक Pre-Opening Session होता है।
इस टाइम (Time) पर असली ट्रेडिंग (Trading) नहीं होती है, बल्कि Demand और Supply देखकर शेयर का opening price decide किया जाता है। और असल Trade 9:15 बजे से शुरू होता है।

10 रुपये में कौन सा शेयर सबसे अच्छा है?

भाई, सिर्फ कीमत को देखकर शेयर को कभी भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि 10 रुपये वाला शेयर अच्छा भी हो सकता है और पूरी तरह Risky भरा भी हो सकता है हमेशा कंपनी का Business Model, Financial Health और Future Growth देखकर ही शेयर का चुनाव करना चाहिए।

शेयरों में 3-5-7 का नियम क्या है?

ये कोई official rule नहीं है, बल्कि investors की बनाई हुई एक guideline है।
मतलब –
कोई भी Business एक बच्चे की तरह होता है। जब बच्चा 3 साल का होता है, तो वो अभी सीख रहा होता है और जल्दी बड़े फायदे की उम्मीद नहीं होती। ठीक उसी तरह, जब आप शेयर खरीदते हैं और 3 साल तक रखते हैं, तो Short-Term Return मिलने की संभावना होती है।
फिर जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तो वह थोड़ा मजबूत और समझदार हो जाता है। इसी तरह, 5 साल तक शेयर रखने पर आपको अच्छा Growth देखने की उम्मीद होती है।
और जब बच्चा 7 साल का हो जाता है, तो वह और अधिक विकसित और स्थिर हो जाता है। मतलब, 7 साल तक शेयर रखने पर Long-Term में बड़ा फायदा मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यानी Simple सी बात ये है जितना ज्यादा टिकोगे, उतना अच्छा फायदा मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

शेयर बाजार में पैसा कहाँ जाता है?

जब आप शेयर को खरीदते हो तो पैसा उस इंसान को जाता है जिसने शेयर को बेचा होता है।
और जब आप शेयर को बेचते हो तो पैसा आपको किसी नए Buyer से मिलता है। अगर शेयर का भाव गिर जाता है तो आपका Valuation Loss होता है, लेकिन पैसा किसी एक आदमी की जेब में नहीं जाता है।

क्या शेयर बाजार में 90% लोगों का पैसा डूब जाता है?

सबसे पहले तो यह पूरा सच नहीं है क्योंकि ज़्यादातर लोग बिना कुछ सीखे, सिर्फ दूसरों की सुनी-सुनाई बातों पर आकर ट्रेडिंग करने लगते हैं और फिर नुकसान हो जाता है। लेकिन जो लोग धीरे-धीरे सीखते हैं, खुद रिसर्च करते हैं और धैर्य रखते हैं,तो ऐसे लोग लंबे समय में अच्छे पैसे कमा लेते हैं।

20 रुपये में कौन सा शेयर सबसे अच्छा है?

भाई, शेयर अच्छा है या बुरा ये उसकी कंपनी की हालत Financial Condition पर Depend करता है, Price पर नहीं। जबकि 20 रुपये वाला शेयर भी Solid निकल सकता है और 2000 रुपये वाला Flop हो सकता है इसलिए हमेशा Proper Research करना चाहिए और सिर्फ Price को देखकर Decision नहीं लेना चाहिए जिससे नुकसान हो सकता है।

छोटी राशि से शेयर कैसे खरीदें?

छोटी राशि से शेयर खरीदना अब कोई बड़ी बात नहीं है। आज के समय में Yes Bank का शेयर 20 रुपये का है, और भी कई कंपनियों के शेयर आपको 10 से 100 रुपये के बीच मिल जाएंगे।
लेकिन अगर आप सीखते हुए अपने पैसे का नुकसान कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको stock market की अच्छी knowledge होनी चाहिए।
इसके बाद आपके पास एक Demat और Trading Account होना चाहिए।
फिर आप छोटे-छोटे amounts से shares या ETFs में invest या trading करके धीरे-धीरे सीख सकते हैं।

Gulshan Kumar

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम गुलशन कुमार है। मैं इस ब्लॉग InvestUpKing का Founder और Writer हूँ। यहाँ पर मैं आपके साथ Finance, Investment, Blogging, SEO और Make Money Online से जुड़ी जानकारी शेयर करता हूँ, ताकि आप अपनी वित्तीय और डिजिटल journey को और बेहतर बना सकें।

Recent Post

Stock-market-main-nivesh-kaise-kare

स्टॉक मार्केट में निवेश कैसे करें? (2025 की Beginners के लिए आसान गाइड)

स्टॉक मार्केट में निवेश शुरू करने के लिए क्या करना होता है? सबसे पहले आपको एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ...

Iware Supplychain Services Ltd IPO Details 2025 Complete Guide

iware supplychain services Ltd IPO Details 2025: iware Supplychain Services Ltd अपने SME IPO के साथ 28 अप्रैल 2025 को ...
Stock-Market-Technical-Analysis

Stock Market Technical Analysis: 7 Powerful Strategies for Smart Investors (2025 Guide)

स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस क्या है? स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस(Technical analysis) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें निवेशक शेयर मार्केट की ...
ऑनलाइन-बिजनेस-क्या-है

ऑनलाइन बिजनेस क्या है? और कैसे शुरू करें | Complete Guide 2025

ई-बिज़नेस इंटरनेट पर आधारित एक ऐसी संचालन प्रणाली है, जिसे कंप्यूटर या अन्य डिजिटल डिवाइस के जरिए आसानी से एक्सेस ...
Index