SIP Calculator Kya hai? जानिए 3 बड़े फायदे और इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका (2025 गाइड )


SIP कैलकुलेटर क्या है? आसान भाषा में जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका चलिए इस लेख को शुरू करते हैं। और समझते हैं आसान भाषा में जब हम ज़िंदगी  में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं – जैसे बच्चों की पढ़ाई, एक सुंदर सा घर,या रिटायरमेंट के बाद  एक  आरामदायक जीवन – तो इसकी शुरुआत अक्सर एक छोटे लेकिन मजबूत क़दम  से ही होती है।
SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment plan) ऐसा ही एक छोटा  लेकिन ताकतवर कदम है, जो धीरे-धीरे आपकी छोटी पूंजी को बड़ी संपत्ति में बदलने में मदद करता है।

SIP Calculator

Total Invested:

Estimated Returns:

Maturity Amount:

SIP क्या है और इसका कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

SIP (Systematic Investment Plan) एक ऐसा निवेश तरीका है जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करते हैं। यह कैलकुलेटर यह बताता है कि आपकी मासिक SIP से कितनी अनुमानित मैच्योरिटी राशि बन सकती है।

कैसे उपयोग करें:
  • मासिक निवेश राशि डालें (जैसे ₹500)
  • निवेश अवधि चुनें (जैसे 5 साल)
  • अपेक्षित वार्षिक रिटर्न प्रतिशत डालें (जैसे 12%)
  • महंगाई का समायोजन करना हो तो “Yes” चुनें
  • फिर “CALCULATE” पर क्लिक करें
फायदे:
  • छोटी राशि से निवेश की आदत बनती है
  • लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा
  • मार्केट रिस्क कम होता है
सीमाएं:
  • यह अनुमानित कैलकुलेशन है, असली रिटर्न अलग हो सकते हैं
  • मार्केट जोखिम हमेशा रहता है
उदाहरण:

Year-wise Summary

YearTotal Invested (₹)Future Value (₹)
Disclaimer: This projection tool provides estimates only and makes no guarantees about future returns. Investment outcomes may vary due to market conditions. All investments carry risk, including potential loss of principal. Consult with a financial advisor before making investment decisions.

Systematic Investment plan क्या होता है?

Systematic-Investment-plan-क्या-होता-है

SIP एक ऐसा इन्वेस्टमेंट(Investment ) तरीका है जिसमें आप हर महीने एक तय की गई रकम म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश (invest) करते हैं जैसे अगर आप हर महीने हज़ार रुपए निवेश करते हैं, तो यह छोटी सी राशि समय के साथ एक बड़ी पूंजी में बदल सकती है

SIP के दो मुख्य बड़े फायदे

Compounding interest

आपका पैसा हर महीने ब्याज कमाता है और फिर वही ब्याज भी आगे चलकर ब्याज कमाने लगता है। इसे ही स्नोबॉल इफेक्ट (Snowball Effect) कहते हैं यानी आपकी पूंजी धीरे-धीरे नहीं, तेजी से बढ़ने लगती है।

Rupee Cost Averaging

चाहे बाजार ऊपर हो या नीचे, जब आप हर महीने निवेश करते हैं, तो आपको यूनिट्स अलग-अलग दामों पर मिलती है। इससे आपकी कुल खरीद की औसत लागत कम हो जाती है।

Systematic Investment plan) calculator क्या होता है

Sip कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है यह आपको यह अनुमान लगाने में मदद करता है कि आपकी मासिक निवेश से भविष्य में कितनी राशि बन सकती है।
इसमें तीन मुख्य इनपुट भरने होते हैं

  • मासिक निवेश राशि (Monthly Investment)
  • सालाना अनुमानित रिटर्न ( Expected Annual Return)
  •  निवेश अवधि (Investment Duration in Years)

उदाहरण के लिए
मान लो अगर आप हर महीने ₹2000 निवेश करते हैं। ओर 12% का सालाना रिटर्न मानते हैं तो 10 साल तक निवेश करते हैं तो (SIP Calculator) सिप कैलकुलेटर आपको दिखाएगा कि आपका लगभग ₹4 लाख या उससे ज्यादा का फंड फ्यूचर मे आप बना सकते हैं।

बस ₹2000 महीने की शुरुआत और 10 साल बाद आपके सपनों के लिए मजबूत फंड तैयार 

यह SIP का हिसाब इस तरह बनता है:

  • मासिक निवेश: ₹2,000
  • सालाना रिटर्न: 12% ⇒ मासिक दर ≈ 1%
  • अवधि: 10 साल (120 महीना)
  • कुल निवेश: ₹2,40,000

भविष्य मूल्य (FV):

  • अगर हर महीने के अंत में रकम डाली (ordinary SIP) ➜ लगभग ₹4,60,000
  • अगर हर महीने की शुरुआत में रकम डाली (annuity due) ➜ लगभग ₹4,65,000

मतलब, लाभ (FV − कुल निवेश) करीब ₹2.20–2.25 लाख के बीच होगा।

फॉर्मूला (monthly compounding):
FV = P × ((1+r)^n − 1) / r (end-of-month)
शुरुआत में जमा करने पर FV × (1+r)
जहाँ P=₹2000, r=0.01, n=120.

SIP कैलकुलेटर (Calculator) का इस्तेमाल कैसे करें 

  • किसी भी भरोसेमंद SIP  कैलकुलेटर वेबसाइट या ऐप पर जाएं। आप इन साइट पर भी देख सकते हैं
    SEBI (Securities and Exchange Board of India)
    SBI Securities
  • तीन इनपुट भरे मासिक राशि, सालाना रिटर्न और निवेश अवधि।
  • कैलकुलेट (calculate) बटन दबाए।
  • आपको मिलेगा पूरा विश्लेषण- कुल निवेश, अनुमानित ब्याज और आपकी फाइनल राशि।

SIP क्यों है आपके भविष्य के लिए ज़रूरी?

आज के समय में हर किसी को फाइनेंशियल सिक्योरिटी की ज़रूरत है SIP इसी सफर की शुरुआत है-  छोटे कदम से बड़ी मंज़िल तक।
इसे कोई भी शुरू कर सकता है मजदूर (labour) ऑफिस वर्कर (Job person) या स्टूडेंट (student)ना कोई बड़ा रिक्स, ना ही कोई टेक्निकल झंझट। सिर्फ निरंतरता और थोड़ी समझदारी।

SIP आपके लिए नहीं, बल्कि आपके अपनों के बेहतर भविष्य के लिए है।

Recent Post

Stock-market-main-nivesh-kaise-kare

स्टॉक मार्केट में निवेश कैसे करें? (2025 की Beginners के लिए आसान गाइड)

स्टॉक मार्केट में निवेश शुरू करने के लिए क्या करना होता है? सबसे पहले आपको एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ...

Iware Supplychain Services Ltd IPO Details 2025 Complete Guide

iware supplychain services Ltd IPO Details 2025: iware Supplychain Services Ltd अपने SME IPO के साथ 28 अप्रैल 2025 को ...
Stock-Market-Technical-Analysis

Stock Market Technical Analysis: 7 Powerful Strategies for Smart Investors (2025 Guide)

स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस क्या है? स्टॉक मार्केट टेक्निकल एनालिसिस(Technical analysis) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें निवेशक शेयर मार्केट की ...
ऑनलाइन-बिजनेस-क्या-है

ऑनलाइन बिजनेस क्या है? और कैसे शुरू करें | Complete Guide 2025

ई-बिज़नेस इंटरनेट पर आधारित एक ऐसी संचालन प्रणाली है, जिसे कंप्यूटर या अन्य डिजिटल डिवाइस के जरिए आसानी से एक्सेस ...